Republic Day 2025 | Is it 76 Republic Day 2025

2025 में भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में रिपब्लिक डे पर स्पीच और एसे कंपटिशन हो रहे हैं। यहां 26 जनवरी पर 500 शब्दों के निबंध में आपको पूरा सार एक जगह मिल जाएगा
हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल यानी 2025 में देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रिपब्लिक डे 2025 की थीम है- ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’। ये दिन भारत के इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ का प्रतीक है। वो दिन जब भारत का संविधान लागू हुआ था। तारीख थी 26 जनवरी 1950 की। जब भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है।
15 अगस्त की तरह ही 26 जनवरी के मौके पर भी देश के वीर जवानों और नागरिकों को उनकी असाधारण बहादुरी और योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र जैसे सैन्य पुरस्कार दिए जाते हैं। वैसे तो 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश (Public Holiday) होता है। लेकिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी सरकारी दफ्तर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए खुलते हैं। हर तरफ देशभक्ति की छटा बिखरी होती है।
76वां या 77वां गणतंत्र दिवस?
कई लोग 1949 से गिनती करते हैं और सोचते हैं कि उसी दिन संविधान को अपनाया गया था, लेकिन इसका वास्तविक महत्त्व उस दिन में निहित है जब यह लागू हुआ। यह अधिनियम 1950 में लागू हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की आधिकारिक तिथि बना दिया गया। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है, जिसे देश भर के नागरिक देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हैं। इसलिए, भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को मनाएगा।
1930 में पूर्ण स्वराज की घोषणा के उपलक्ष्य में 26 जनवरी का दिन चुना गया। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का क्षण है, जो भारत की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे में 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।