Bigg boss k winner karnveer mehra ki zindagi kaise h

करण वीर मेहरा एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में रीमिक्स शो से की थी। उन्हें सोनी सब टीवी के शो बीवी और मैं में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। उन्हें रागिनी एमएमएस 2 , मेरे डैड की मारुति ,ब्लड मनी , बदमाशियां और आमीन जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया था।
करण मेहरा का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल: वेनबर्ग एलन स्कूल में 10वीं तक पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली में ही अपनी आगे की पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ( दिल्ली विश्वविद्यालय ) से विज्ञापन और बिक्री संवर्धन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
करणवीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो रिमिक्स से की, इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आये, जिसमे साथ रहेगा ऑलवेज , परी हूं मै, पवित्र रिश्ता, टीवी बीवी और मै, बहने, हम लड़कियां जैसी टीवी शोज शामिल हैं।
करणवीनर अपने एक्टिंग करियर
करणवीनर अपने एक्टिंग करियर में एक बुरे दौर से भी गुजरे और उन्होंने शराब की लत पकड़ ली, इस कारण उन्होंने उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया, उन्हें इस बुरे दौर से बाहर निकलने के लिए उनके दोस्तों ने उनका काफी सहारा दिया।
नीरज चोपड़ा भारतीय भालाफेंक खिलाड़ि को मिला नया ‘गुरु
करणवीर मेहरा पिछले 19 साल से इंडस्ट्री में हैं। इन्होंने कई टीवी शोज किए। 2005 से इन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। मगर उसके पहले वह थिएटर्स कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह पढ़ाई में कम, एक्टिंग की फिल्ड में ज्यादा एक्टिव थे। 2005 में उन्होंने ‘रिमिक्स’ सीरियल से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग शोज में अलग-अलग किरदार निभाए।
करणवीर मेहरा की प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में छाई रही। उन्होंने जीवन में दो शादियां की हैं। पहली शादी 2009 में हुईथी और 8 साल बाद 2018 में टूट गई थी। उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड देविका को 10 साल डेट किया था और उसके बाद उनके साथ फेरे लिए थे। मगर उसका टूट जाना उन्हें खला था और उसका जिम्मेदार वह खुद को मानते हैं। उन्होंने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को कहा था कि अगर वह शादी न करते तो दो जिंदगियां बर्बाद नहीं होतीं।
करणवीर मेहरा ने दूसरी शादी 2021 में एक्ट्रेस निधि सेठ के साथ की थी। गुरुद्वारे में इन्होंने सात जन्मों का वादा किया था। मगर फिर इनके बीच बात बनी नहीं और 2023 में ये रिश्ता भी टूट गया था। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में ये शिल्पा शिंदे के साथ शादी की बातें करते हुए दिखे थे। मगर उन्होंने कहा था कि वह काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते रहते हैं। लेकिन भविष्य में क्या कुछ हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
करणवीर मेहरा ने पहली शादी टूटने के बाद कहा था कि वह अगर दूसरी शादी नहीं करते तो पिता जरूर बनना चाहते हैं। मगर ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अब ऐसा नहीं करेंगा। क्योंकि बच्चे पालना आसान नहीं है। वह अपनी बहन के बच्चों को गोद ले सकते हैं, अगर उनका मन किया तो।
करणवीर मेहरा का 2016 में एक भयानक बाइक एक्सीडेंट हुआ था। उन्होंने बताया था कि वह पांच महीने से ज्यादा समय बिस्तर पर पड़े रहे थे। उन दिनों वह सोने के लिए शराब पीते थे और इस तरह मैं शराब की लत भी लग गई थी। हालांकि बाद में खुद पर काबू पाया और फिर से अपने पैरों पर खड़े हुए थे। उनके पैर में प्लेट भी पड़ी है, जिस कारण उन्हें स्टेंट करने में दिक्कतें भी होती थीं।
Your blog has become one of my favorite resources; I can’t wait for new articles.
This post is a gem that deserves to be shared with a broader audience.